आप कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस
आप कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस
सिरोंज। दिल्लीमें मिली अभूतपूर्व जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर में विजयी जुलूस निकाला। टीवी पर आप की जीत संबंधी रूझानों के दौरान ही कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी शुरू कर दी थी। इसके बाद दोपहर में सभी कार्यकर्ता छतरी चौराहे पर एकत्रित हुए। यहीं से दुपहिया वाहनों से जुलूस शुरू कर दिया। जुलूस में शामिल सभी कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के पक्ष में जोरदार नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।