पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टक्कर से पलटी नैनो, एक व्यक्ति की मौत

टक्कर से पलटी नैनो, एक व्यक्ति की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवारसुबह कुरवाई रिंग रोड चौराहे पर कार की टक्कर से टाटा नैनो पलट कर खेत में पहुंच गई। दुर्घटना में सात वर्षीय बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई है।

मंगलवार सुबह दस बजे करीब कुरवाई मार्ग से रही टाटा नेनो जब रिंग रोड चौराहे पर पहुंची तो आरोन रोड से रही एक कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि नैनो चालक का बैलेंस बिगड़ गया और कार पलटकर रोड के दूसरी ओर खेत में जा गिरी। कार में बैठी सात वर्षीय बालिका शिवानी सोनी नीचे गिर गई। सवार लोगों को मौके पर उपस्थित राहगीरों द्वारा कार से बाहर निकाला गया। बुरी तरह से घायल हुई शिवानी को नागरिकों द्वारा ही राजीव गांधी स्मृति चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टरों द्वारा शिवानी को मृत घोषित कर दिया गया।

दुर्घटना में घायल अन्य लोगों की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। नेनो चालक सतीश सोनी ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार का चालक तेजी से भाग गया। टक्कर मारने वाली कार की नंबर प्लेट गिर गई। इसी नंबर प्लेट के आधार पर कार को ट्रेस किया गया जा रहा है। दुर्घटना में प्रभावित सभी लोग जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के उपाध्यक्ष दिनेश सोनी के रिश्तेदार हैं। जानकारी मिलने पर वे भी मंगलवार दोपहर सिरोंज गए थे।

हादसे के बाद खेत में पड़ी क्षतिग्रस्त कार।