पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंद अस्पतालों की जांच शुरू

बंद अस्पतालों की जांच शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक फरवरी को सीएमएचओ और एसडीएम ने की थी सील करने की कार्रवाई

आठदिन पहले सील किए गए प्रायवेट अस्पतालों की जांच मंगलवार से शुरू हुई। बीएमओ और पुलिस के जवानों की मौजूदगी में अस्पतालों की जांच की गई।

सीएमएचओ पंकज चतुर्वेदी तथा एसडीएम चंद्रमोहन ठाकुर ने 1 फरवरी को संयुक्त कार्रवाई कर नियम विरूद्ध चल रहे क्षेत्र के पांच प्रायवेट अस्पतालों तथा दो क्लीनिकों को सील कर दिया था। बीएमओ आरएल दिनकर की शिकायत पर सिरोंज थाने में मेट्रो अस्पताल के संचालक अशरफ अली, राज नर्सिंग होम के संचालक शाहिद मोहम्मद, आरोग्य अस्पताल के संचालक देवेन्द्र चंद्रवरिया, पाली क्लिनिक के संचालक संजीव माथुर, यादव अस्पताल की संचालक रूक्मिणी यादव के साथ ही दो अन्य प्रायवेट डाक्टरों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। इस प्रक्रिया के बाद से ही सील किए गए अस्पतालों की जांच का इंतजार किया जा रहा था। आठ दिन बाद प्रशासन द्वारा मंगलवार को इन अस्पतालों की जांच का क्रम शुरू हुआ। बीएमओ आरएल दिनकर के साथ ही अस्पताल स्टाफ के अन्य सदस्यों तथा पुलिस के जवानों की मौजूदगी में यह जांच राज बाजार स्थित यादव अस्पताल से शुरू हुई। इस दौरान अस्पताल के दस्तावेजों, दवाइयों तथा अन्य उपकरणों की जांच की गई।

सील किए गए अस्पतालों को खोलकर अधिकारियों ने की जांच।