पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्जदार के दबाव में की जगदीश ने आत्महत्या, प्रकरण कायम

कर्जदार के दबाव में की जगदीश ने आत्महत्या, प्रकरण कायम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोंज। हाजीपुरनिवासी जगदीश खत्री ने कर्जदार के दबाव में आकर आत्महत्या की थी। मामले में पुलिस द्वारा हाजीपुर निवासी एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है।

सिरोंंज थाना क्षेत्र में 18 जनवरी को शहर के हाजीपुर निवासी जगदीश खत्री ने फांसी लगा ली थी। जगदीश के परिजनों द्वारा फांसी के पीछे जगदीश पर कर्जदारों का दबाव बताया गया था। मामले की जब जांच की गई तो परिजनों की बात सही साबित हुई है। उन्होंने बताया कि जगदीश अंजुमन चलाता था। जिसमें उसे हाजीपुर निवासी कुलदीप चौकसे को 1 लाख 35 हजार रुपए देना थे। इस राशि के लिए कुलदीप लगातार जगदीश के घर के चक्कर काट रहा था। कर्ज के इसी दबाव में जगदीश ने आत्महत्या का रास्ता चुना। जांच के बाद सिरोंज पुलिस ने कुलदीप के विरूद्ध धारा 306 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।