पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभद्र व्यवहार के विरोध में एकजुट हुए कमर्चारी

अभद्र व्यवहार के विरोध में एकजुट हुए कमर्चारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपनेसाथी के साथ हुए अभद्र व्यवहार के विरोध में एकजुट हुए नपा कर्मचारी मंगलवार को सिरोंज थाने में एकत्रित हो गए। कर्मचारियों द्वारा अपने साथी के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले नागरिक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई है।

मंगलवार सुबह 11 बजे ५०से अधिक नपा कर्मचारी थाना परिसर पहुंचे। कर्मचारियों के हुजूम में शामिल मनीष नेमा ने बताया कि शहर के वार्ड 4 में रहने वाले हनीफ खान द्वारा उन्हें ंजान से मारने की धमकी दी जा रही है।

शनिवार को नपा कार्यालय में पहुंचकर हनीफ द्वारा मुझसे अभद्र व्यवहार किया गया। इसके बाद रविवार को भी जब मैं मंडी बायपास रोड ढाबे के पास खड़ा तब उसने मेरे साथ एक बार फिर अभद्रता की। अभद्र व्यवहार से नाराज थाना परिसर पहुंचे सभी कर्मचारियों ने थाना प्रभारी दिनेश प्रजापति से दोषी हनीफ खान के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध करने की मांग की। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद सभी कर्मचारी वापस नपा कार्यालय पहुंच गए।

मप्र नगरनिगम नगर पालिका कर्मचारी संघ द्वारा भी हनीफ के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई है।