दिनभर रहा सर्द हवाओं का असर
दिनभर रहा सर्द हवाओं का असर
सिरोंज| सर्दहवाओं का असर शहर में शुक्रवार को भी दिखाई दिया। सुबह से ही बादलों के पहरे के बीच सर्द हवाएं चलना शुरू हो गई थी। दस बजे तक लोग धूप के लिए तरसते रहे। इसके बाद धूप निकली भी तो बादलों की ओट से। ठंड से बचने के लिए नागरिकों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। दिनभर लोग गर्म कपड़ों में दिखाई दिए।