पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो स्वर्ण, छह रजत, तीन कांस्य पदक जीते

दो स्वर्ण, छह रजत, तीन कांस्य पदक जीते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोंज। जबलपुर में आयोजित हुई 60 वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शहर के ताइक्वांडो खिलाड़ी सफलता का परचम लहरा कर लौटे हैं। प्रतियोगिता में शामिल हुए शहर के 12 खिलाडिय़ों में से 11 ने पदक जीते हैं। इनमें से दो ने गोल्ड, छह ने सिल्वर तथा तीन खिलाडिय़ों ने ब्राउंस पदक जीते हैं। जबलपुर में हुई 60 वीं राज्य स्तरीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल हुई।
भोपाल संभाग की टीम में सिरोंज के 12 खिलाड़ी शामिल हुए थे। प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखा। अंडर 38 किग्रा वर्ग में रूपांशी कुशवाह ने तथा अंडर 50 किग्रा में सुरभि व्यास ने गोल्ड हासिल किया है। इसी तरह फाइनल में जगह बनाने वाले छह खिलाडिय़ों ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। इनमें दिव्यांशी श्रीवास्तव, नेहा साहू, उमंग यादव, शशांक राठौर, रोहित पंथी तथा प्रिया साहू शामिल है। इसी तरह रजत पदक हासिल करने वाले खिलाडिय़ों में सर्वेश दुबे, अर्शी खान तथा तनु रघुवंशी शामिल है।
टीम के कोच सरदार सिंह कुशवाह ने बताया कि प्रतियोगिता में गोल्ड हासिल करने वाली दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल होने वाली प्रदेश की टीम में सहभागिता करेंगी। जीत हासिल कर लौटने पर खिलाड़ियों ने सोमवार को तहसील परिसर में एसडीएम चंद्रमोहन ठाकुर से भेंट की। एसडीएम ने सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

सिरोंज।खिलाड़ियोंसे चर्चा करते एसडीएम।