पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिरोंज| जनपदसचिवों द्वारा पेंशनधारियों की सही सूची भेजे जाने के कारण क्षेत्र के अनेक पेंशनभोगिय

सिरोंज| जनपदसचिवों द्वारा पेंशनधारियों की सही सूची भेजे जाने के कारण क्षेत्र के अनेक पेंशनभोगियों को 6 महीने से पेेंशन नहीं मिल सकी है। पेंशनभोगियों की इसी शिकायत को लेकर बुधवार को विधायक...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोंज| जनपदसचिवों द्वारा पेंशनधारियों की सही सूची भेजे जाने के कारण क्षेत्र के अनेक पेंशनभोगियों को 6 महीने से पेेंशन नहीं मिल सकी है। पेंशनभोगियों की इसी शिकायत को लेकर बुधवार को विधायक प्रतिनिधि बिलकिस जहां जनपद सीईओ के पास पहुंची। जनपद में दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि संपूर्ण क्षेत्र में गरीब निराश्रितों को विकलांग एंव वृद्धावस्था पेंशन पिछले 5-6 महीने से नहीं मिल सकी है। ग्रामीण जब पोस्ट आफिस पहुंचकर जानकारी लेते हैं तो उन्हे बताया जाता है कि पंचायत द्वारा सही सूची नहीं भेजे जाने की वजह से उनकी पेंशन नहीं मिल पा रही है। उन्होंने सीईओ से मांग की है कि वे पंचायत सचिवों को पेंशनभोगियों की सही सूची पोस्ट आफिस में जमा करने का निर्देश दें। जिससे की गरीबों को उनकी पेंशन मिल सकें।

िसरोंज। आप कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकाली।