पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सराफा कपड़ा बाजार में नहीं होगा डामरीकरण, बाद में बनेगा सीसी रोड

सराफा कपड़ा बाजार में नहीं होगा डामरीकरण, बाद में बनेगा सीसी रोड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें चल रही डामरीकरण की प्रक्रिया से सर्राफा बाजार एवं कपड़ा बाजार को वंचित रखा गया है। नपा द्वारा इन दोनों मोहल्ले की सड़कों पर डामरीकरण नहीं करने का निर्णय लिया है। नपा द्वारा भविष्य में इस इलाके में सीसी करने की योजना है।

नपा द्वारा शहर की प्रमुख सड़कों पर डामरीकरण करवाया जा रहा है। सप्ताह भर पहले शुरू हुई डामरीकरण की प्रक्रिया में अभी विद्यार्थी पथ, कठाली बाजार एवं ढाल बाजार की सड़क पर डामर हो चुका है। इसके बाद अब चांदनी चौक तथा मुख्य बाजार के अन्य हिस्से से होते हाजीपुर इलाके में डामरीकरण करवाया जाएगा। मुख्य बाजार में होने के बाद भी सर्राफा बाजार एवं कपड़ा बाजार इलाके में नपा द्वारा डामरीकरण नहीं करवाया जाएगा।

वर्तमान में ढाल बाजार तक डामरीकरण हो चुका है। इसके बाद इन दोनों बाजारों को छोड़कर जामा मस्जिद के आगे से डामरीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नपा प्रबंधन का कहना है कि कपड़ा बाजार एवं सर्राफा बाजार के सड़कों की स्थिति अभी अच्छी हंै। यहां की सड़कों पर जो गड्ढे हंै उन्हें जरूर नपा द्वारा भरवाया जाएगा। इन दोनों ही इलाकों में डामरीकरण नहीं करवाने की एक वजह सड़कों की ऊंचाई अधिक होना भी है। डामर होने के बाद इन सड़कों की ऊंचाई और अधिक बढ़ जाएगी। अभी भी तेज बारिश होने पर कपड़ा बाजार की सड़क का पानी यहां स्थित दुकानों में पहुंच जाता है। इस वजह से दुकानदारों को कई बार नुकसान उठाना पड़ा है। दुकानदार कई बार नपा प्रबंधन एवं प्रशासन से इस समस्या के निदान की मांग कर चुके हैं। नपा में सासंद प्रतिनिधि रमेश यादव ने दुकानदारों की समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया है। हालांकि नपा द्वारा इस इलाके के लिए अभी तक कोई योजना तैयार नहीं की गई है लेकिन सूत्र बताते हैं कि नपा द्वारा कपड़ा बाजार इलाके में खुदाई करवाने के बाद सीसीकरण करवाया जाएगा।

नहीं होगा डामरीकरण

^सर्राफाबाजार एवं कपड़ा बाजारमें अभी डामरीकरण नहीं होगा। यहां डामरीकरण की अभी जरूरत भी नहीं है। इन इलाकों में नपा द्वारा भविष्य में अलग योजना तैयार की जाएगी। महेशजैन, उपयंत्री नपा सिरोंज

नपा द्वारा शहर की सड़कों पर किया जा रहा डामरीकरण।

चंद दिनों बाद ही इस तरह उखड़ने लगा है डामरीकरण।

शहर के कपड़ा बाजार में नहीं किया जा रहा है डामरीकरण, भविष्य में इस क्षेत्र में किया जाएगा सीसीकरण।