पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाराेह में शामिल हुए विधायक

समाराेह में शामिल हुए विधायक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोंज। पूर्वसांसद लक्ष्मणसिंह एवं विधायक जयवर्धनसिंह गुरुवार को सिरोंज आए। शाम छह बजे विधायक जयवर्धन सिंह सिरोंज आए। वे सीधे क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजकुमार गौड़ के नयापुरा स्थित निवास राजाजी की हवेली पर पहुंचे तथा उनके पुत्र रजत गौड़ के विवाह समारोह में शामिल हुए। शाम को वह भोपाल रवाना हो गए। इस बीच पूर्व सांसद लक्ष्मणसिंह भी सिरोंज आए। छतरी चौराहे पर कांग्रेस नेता राजेश सहेले के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने श्री सिंह का स्वागत किया। इसके उपरांत उन्होंने तहसील रोड स्थित रेस्ट हाउस में कांग्रेस नेताओं से संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा भी की। बैठक के उपरांत वे भी कांग्रेस नेता गौड़ के यहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे।