पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कालाबाजार में अस्पताल शुरू, 12 से 6 बजे तक मिलेगी सेवा

कालाबाजार में अस्पताल शुरू, 12 से 6 बजे तक मिलेगी सेवा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काला बाजार स्थित प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र की शुरआत बुधवार को हुई। बीएमओ डा. विजयलक्ष्मी नागवंशी तथा डा. बीएल शर्मा ने केन्द्र का औपचारिक शुभारंभ किया। गुरुवार से दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक अस्पताल खुलेगा।

केन्द्र की शुरुआत के पहले जनसहयोग से इस अस्पताल का नवीनीकरण किया गया था। वहीं सिरोंज नपा प्रबंधन ने भी अस्पताल की मरम्मत की थी। काम पूरा होने के छह महीने बाद स्वास्थ्य विभाग ने रिटायर्ड डा. बीएल शर्मा को अस्पताल में सेवा देने के लिए राजी कर लिया है। डा. शर्मा की ज्वाइनिंग के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को अस्पताल का शुभारंभ किया गया। दोपहर दो बजे करीब बीएमओ डा. विजयलक्ष्मी नागवंशी तथा डा. बीएल शर्मा ने औपचारिक शुभारंभ कर दिया। शाम छह बजे तक स्टाफ के लोग मौजूद रहे। डा. बीएल शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक अस्पताल खुलेगा। अस्पताल में एक और डाक्टर की नियुक्ति होना है। फिर भी हम समुचित व्यवस्था करवाने का प्रयास करेंगे।

नपा लगवाएगी पेवर ब्लाक
नपा में सांसद प्रतिनिधि रमेश यादव ने भी दोपहर में अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा केन्द्र की शुरुआत पर हर्ष जताते हुए नगरीय क्षेत्र के मरीजों के लिए इस केन्द्र का होना जरूरी बताया। उन्होंने बताया कि नपा द्वारा अस्पताल परिसर में पेवर ब्लाक लगाने के साथ ही गेट निर्माण, बाउंड्रीवाल तथा मरीजों तथा उनके परिजनों की सुविधा के लिए प्रसाधन गृह निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों और संस्थाओं से भी प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र के संचालन एवं विकास में सहयोग की अपील की। इस दौरान उपयंत्री महेश जैन, भाजपा नेता हरि बाबू भार्गव, पप्पू साहू, सचिन शर्मा, तोषमणि पंथी तथा भैयन मियां उपस्थित थे।

दोपहर के समय सांसद प्रतिनििध ने अस्पताल का निरीक्षण किया।

खबरें और भी हैं...