शीतला माता मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा, बागड़ मंदिर में विराजे कार्तिकेय
नयापुरा में निर्मित शीतला माता मंदिर में बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर भंडारे आयोजन भी किया गया।
नयापुरा स्थित माता मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद मंदिर में तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। सोमवार से शुरू हुए इस आयोजन के पहले दिन कलश यात्रा का आयोजन किया गया था। बुधवार को तीसरे दिन मंदिर में शीतला माता की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई।
वहीं समीप स्थित बागड़ समाज के मंदिर में गणेश एवं कार्तिकेय की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। इस अवसर पर पंडित आशीष शर्मा ने श्रद्धालुओं को आयोजन का महत्व भी बताया। प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम के दौरान दिन भर वैदिक मंत्रोच्चारण की गूंज सुनाई देती रही। महिला मंडल द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति भी दी गई। दोपहर में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उमाकांत शर्मा भी समारोह में शामिल होने पहुंचे। मुख्य यजमान पवन शर्मा एवं सरपंच संजीव शर्मा ने सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत एवं सम्मान किया। देर शाम तक मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया।
मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भजन कीर्तन करती महिलाएं