सदबुद्धि के लिए किया यज्ञ, रैली निकाली
मप्र संविदा अधिकारी-कर्मचारी संघटन ने बुधवार को प्रदेश सरकार को सदबुद्धि देने की कामना से यज्ञ का आयोजन किया। धरनारत कर्मचारियों ने नगर में एक रैली भी निकाली। इसमें सरकार के रवैये के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की गई।
मप्र संविदा अधिकारी-कर्मचारी संघटन द्वारा अपनी विभिन्न मांगों के लिए जनपद पंचायत परिसर में धरना एवं प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। धरने के तीसरे दिन संगठन द्वारा मंशापूरन हनुमान मंदिर में प्रदेश सरकार की सदबुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। दोपहर में सभी संविदा कर्मी जुलूस के रूप में जनपद पंचायत से निकले। जुलूस में शामिल सभी लोग प्रदेश सरकार के मनमाने रवैये के विरोध में जबरदस्त नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। सभी कर्मचारियों ने अपने हाथों में तख्तियां तथा सिर पर मांगों से संबंधित सफेद टोपी पहन रखी थी। पुराना बस स्टैंड से होते हुए सभी लोग मंशापूरन हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां पर यज्ञ एवं हवन का आयोजन किया गया। संगठन के अध्यक्ष जीवनसिंह ने बताया कि 14 फरवरी तक चलने वाले धरना एवं प्रदर्शन के अगले चरण में गुरुवार को भैंस के आगे बीन बजाई जाएगी।
प्रदेश सरकार को सद़बुद्धि के लिए यज्ञ के साथ नगर के मुख्य मार्गों से रैली भी निकाली।
प्रदर्शन