पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िनज संवाददाता| िसरोंज

िनज संवाददाता| िसरोंज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िनज संवाददाता| िसरोंज

बिजलीकंपनी के मनमानी भरे रवैये से परेशान ग्राम सुगनाखेड़ी के अनेक ग्रामीण अपनी पीड़ा लेकर सोमवार को एसडीएम चंद्रमोहन ठाकुर तथा बिजली कंपनी के एई के पास पहुंचे। दोनों अधिकारियों से ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री की घोषणा का हवाला देते हुए बिजली के बिल माफ करने की मांग की है।

ग्राम सुगनाखेड़ी के ग्रामीण दोपहर में बासौदा नाका स्थित बिजली कंपनी के कार्यालय पहुंचे। यहां पर कांग्रेस नेता रजत गौड़ के नेतृत्व में उन्होंने बिजली कंपनी के एई श्री सेंगर को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि वे सभी गरीब किसान है। इस वर्ष अतिबारिश तथा ओलावृष्टि की वजह से उनकी सम्पूर्ण फसल नष्ट हो गई थी। इससे उनका काफी अधिक नुकसान हुआ था। इसी दौरान क्षेत्र के किसानों की पीड़ा से अवगत होने आए मुख्यमंत्री ने सभी अतिवृष्टि तथा ओलावृष्टि से पीडि़त किसानों के बिजली के बिल माफ करने की घोषणा भी की थी। इसके बाद भी बिजली कंपनी द्वारा क्षेत्र के किसानों से बिजली बिलों की वसूली की जा रही है। किसान कैलाश बाबू, भैयालाल तथा जीवनसिंह ने बताया कि बिल देने गांव पहुंच रहे कंपनी के कर्मचारियों द्वारा बिल जमा करने पर लाइन काटने की चेतावनी भी दी जा रही है। ये बिल बिना रीडिंग के तथा हजारों रुपए की राशि के होते हैं। एई को आवेदन देने के बाद सभी किसान एसडीएम चंद्रमोहन ठाकुर के पास भी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। गांव के कुशवाह मोहल्ले की डीपी कई दिनों से जली है। इसके बाद भी कपंनी उन्हें बिल दे रही है।

सिरोंज। बिजलीबिलों के संबंध में एई से चर्चा करते ग्रामीण।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी नहीं माफ हुए बिजली के बिल