अग्रवालसमाज द्वारा हर साल की तरह इस साल भी पितृ दोष निवारण यज्ञ का आयोजन सोमवार को किया जा जाएगा। समाज के समस्त पितरों के निमित्त इस यज्ञ की पूर्णाहुति पर मंगलवार को नगर ब्राह्मण भोज का आयोजन भी होगा।
इस आयोजन के सूत्रधार दिनेशचंद्र गर्ग आध्यात्मिक ने बताया कि महाराजा अग्रसेन से लेकर अब तक अग्रवाल समाज के समस्त पितरों के निमित्त अग्रवाल समाज द्वारा सर्व पितृमोक्ष अमावस्या पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 16 सितंबर से सतखनी स्थित प्राचीन गिरधारी जी मंदिर में श्रीमद्भागवत पाठ का आयोजन चल रहा है। जिसका समापन सोमवार को होगा। भागवत कथा समापन के बाद सोमवार दोपहर 2 बजे से पितृ दोष निवारण यज्ञ का आयोजन होगा। मंगलवार 23 सितंबर को पितृमोक्ष अमावस्या पर अग्रवाल समाज के समस्त पितरों के निमित्त सामूहिक पितृ तर्पण कार्यक्रम भी होगा। समाज द्वारा गिरधारी जी मंदिर परिसर में ही नगर ब्राह्मण भोज का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें सम्पूर्ण नगर के ब्राह्मजन शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में सिरोंज अग्रवाल समाज के साथ ही भोपाल के अग्रबंधुओं द्वारा भी सहयोग दिया जाता है।
िसरोंज। प्राचीनगिरधारी जी के मंदिर में भागवत पाठ का आयोजन किया गया।
अग्रवाल समाज के सभी पितरों के निमित्त होगा पितृ दोष निवारण यज्ञ