पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 18 सेमी बारिश की और जरूरत

18 सेमी बारिश की और जरूरत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रमें लगभग हर दिन बारिश हो रही है। बावजूद इसके औसत का आंकड़ा पूरा होने के लिए अभी भी 18 सेमी बारिश की दरकार है। यही हाल लटेरी रोड स्थित केथन डेम के भी है। डेम के लबालब होने के बाद भी छरछरा चलने में अभी भी ढाई फीट पानी की जरूरत और है। हालांकि क्षेत्र में हो रही बारिश फसलों के लिहाज से उपयुक्त मानी जा रही है।

सूखे निकले आषाढ़ के बाद सावन के महीने में क्षेत्र में जोरदार बरसात हुई थी। एक महीने में ही औसत से आधी बारिश हो गई थी। इसी बारिश से क्षेत्र में बोवनी हो सकी थी। भादों के महीने में भी बारिश हुई। क्वांर के महीने में पड़ रही गर्मी के बावजूद लगभग हर दिन बारिश हो रही है। इसी वजह से अब बारिश का आंकड़ा 72.8 सेमी तक पहुंच गया है। बुधवार रात को भी शहर में 1.3 सेमी बारिश हुई थी। अभी भी 18 सेेमी बारिश, औसत का आंकड़ा पूरा करने के लिए आवश्यक है। क्षेत्र में औसत बारिश 90 सेमी मानी जाती है। गत वर्ष 18 सितंबर तक क्षेत्र में 103.6 सेमी बारिश हो चुकी थी। जो कि औसत बारिश से 13.6 सेमी अधिक थी। इस वर्ष भी सितंबर अंत तक औसत बारिश का आंकड़ा पूरा होने की उम्मीद बन रही है।

िसरोंज। पानीसे लबालब हुआ केथन डेम लेकिन अब भी डेम के भराव के लिए जरूरत है ढाई फीट पानी की।