पकड़ी अवैध रेत की ट्राली
सिरोंज| नायब तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने रविवार को कर्राखेड़ी चौराहे से अवैध रेत का परिवहन कर रही ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त किया। ट्रैक्टर के मालिक पर 10 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है।
नायब तहसीलदार ने रविवार को कर्राखेड़ी चौराहे से अवैध रूप से रेत लेकर जा रही सेमरखेड़ी निवासी जावेद की ट्रैक्टर-ट्राली जब्त की। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि इसके पहले ग्राम चाठौली तथा गुलाबगंज में भी अवैध रेत का परिवहन कर रही ट्रैक्टर-ट्राली जब्त की गई थी।