सूखा प्रभावित किसानों को मिलेंगे एक रुपए किलो गेहूं
सिरोंज| खरीफ की फसल बर्बादी से पीड़ित किसानों को एक रुपए किलो गेहूं प्रदान किया जाएगा। पीड़ित किसानों को यह गेहूं जुलाई तक मिलेंगे। खरीफ की फसल की बर्बादी के बाद क्षेत्र को सूखा ग्रस्त घोषित किया गया था। शासन द्वारा क्षेत्र के 50 हजार से अधिक किसानों को 47 करोड़ रुपए राहत राशि के रूप में वितरित किए गए हैं। इसके बाद अब शासन ने पीड़ित किसानों को आगामी जुलाई के महीने तक एक रुपए किलो गेहूं प्रदान किए जाएंगे। तहसीलदार ने बताया कि अनेक पीड़ित किसानों को वर्तमान में एक रु. किलो गेहूं की योजना का लाभ मिल रहा है। योजना से वंचित किसानों का नाम सूची में जोड़ा जा रहा है।