मैनेजर ने कहा, झूठी है शिकायत
सिरोंज| यूनियनबैंक के प्रबंधक द्वारा अभद्र व्यवहार की शिकायत एक ग्रामीण द्वारा सिरोंज थाने में की गई है। बैंक प्रबंधक द्वारा ग्रामीण की इस शिकायत को पूरी तरह निराधार और झूठी बताई जा रही है।
क्षेत्र के ग्राम कांजीखेड़ी निवासी रमेश पुत्र चोखरिया ने मंगलवार शाम को सिरोंज थाने में दिए शिकायती आवेदन में बताया कि यूनियन बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने संबंधी एक आवेदन एसडीएम को दिया था। जिस पर उन्होंने टीप लगाकर बैंक में जमा करने को कहा। जब मैं यह आवेदन लेकर बैंक पहुंचा तो प्रबंधक सुभाष कुमार ने मुझसे अभद्र व्यवहार कर भगा दिया। यूनियन बैंक मैनेजर सुभाष कुमार ने रमेश की शिकायत को पूरी तरह झूठी और निराधार बताया है। उन्होंने बताया कि रमेश पुत्र चोखरिया यूनियन बैंक में डिफाल्टर है। ऐसी स्थिति में उसका किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बन सकता। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम को भी अवगत करा दिया है। मामले में सिरोंज थाना प्रभारी दिनेश प्रजापति ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
ग्रामीण ने थाने में की बैंक प्रबंधक की शिकायत