- Hindi News
- {20 पुलिस की गिरफ्त में, 90 की गिरफ्तारी बाकी
{20 पुलिस की गिरफ्त में, 90 की गिरफ्तारी बाकी
बहुचर्चितफर्जी अंकसूची मामले में पुलिस कार्रवाई की रफ्तार धीमी है। पुलिस ने 110 अभ्यर्थियों पर प्रकरण दर्ज किया था। अभी तक सिर्फ 20 आरोपी ही पुलिस गिरफ्त में हैं, 90 अभी भी गिरफ्त से बाहर है। पुलिस द्वारा फिर आरोपियों की धरपकड़ तेज करने की बात कही जा रही है।
तत्कालीन जनपद पंचायत सीईओ पीएन वर्मा तथा महिला एवं बाल विकास अधिकारी रूक्मणीदेवी नागरे की शिकायत पर सिरोंज पुलिस द्वारा 110 लोगों पर फर्जी अंकसूची के उपयोग संबंधी मामला दर्ज किया था। इनमें से 95 अभ्यर्थियों ने जनपद पंचायत द्वारा वर्ष 2009 में की गई संविदा शिक्षक भर्ती 3 की परीक्षा में व्यापम की पात्रता परीक्षा की फर्जी अंकसूची लगाई थी। इसी तरह 15 अभ्यर्थियों ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा की गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती में पांचवीं, आठवीं, दसवीं एवं बारहवीं की फर्जी अंकसूची का उपयोग किया था। दोनों विभागों ने फर्जी अंकसूची का उपयोग करने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए थे। चार साल के लंबे अंतराल के बाद सिरोंज थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया था।
पुलिस ने तुरत-फुरत कार्रवाई कर सप्ताह भर में संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा के 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। ये सभी आरोपी राजगढ़ जिले के रहने वाले थे। इस कार्रवाई के बाद इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। जबकि मामला दर्ज हुए एक माह से अधिक समय हो गया है।
संविदा शिक्षक भर्ती के 95 आरोपियों में से अधिकांश एक ही जाति तथा राजगढ़ एवं गुना जिले के हैं। इन्हीं ंमें से 20 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में चुके हैं। इनमें से एक सरपंच पति भी है। जिसने पकड़े गए आरोपियों को फर्जी अंकसूची उपलब्ध करवाई थी। पुलिस ने फर्जी अंकसूची के कारोबारियों तक पहुुंचने की बात कही थी। ऐसा नहीं हुआ।
करेंगे कार्रवाई
^फर्जीअंकसूची मामले में अभी तक 20 आरोपियों की गिरफतारी की गई है। इन आरोपियों से पूछताछ के बाद अनेक तथ्य सामने आए थे। मामले में कार्रवाई की गति तेज कर शीघ्र ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। दिनेशप्रजापति, थानाप्रभारी सिरोंज।
15महिलाएं हैं आसपास के गांवों की
आंगनबाड़ीकार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची का उपयोग करने वाले आरोपियों में सभी महिलाएं हैं। ये सभी महिलाएं सिरोंज के आसपास के ग्रामीण इलाकों में रहन