- Hindi News
- आप ठीक काम करते तो मुझे निरीक्षण करने नहीं आना पड़ता : एसडीएम
आप ठीक काम करते तो मुझे निरीक्षण करने नहीं आना पड़ता : एसडीएम
सोनकच्छ | शांतिसमिति की बैठक में एसडीएम अंजलि जोसफ काफी गुस्से में दिखाई दीं। जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई। सफाई दरोगा से यहां तक कहा यदि आप ठीक से काम करते तो मुझे निरीक्षण करने ही नहीं आना पड़ता। बैठक के बाद वे विसर्जन घाटों का निरीक्षण करने गई थीं।
दरअसल, थाना परिसर में हुई बैठक में गणोशोत्सव के दौरान हुई अव्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश था। यही गुस्सा बैठक में दिखाई दिया। नागरिकों और एसडीएम के बीच बहस हुई। एसडीएम ने आश्वासन दिया। जुलूस मार्ग के गड्ढों का भराव, बिजली के तारों को ऊंचा करने, विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्णय लिया गया। थाना प्रभारी यशपालसिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार जितेंद्र वर्मा, व्यापारी संघ अध्यक्ष जगजीतसिंह सलूजा, अशफाक खान, पार्षद धर्मेंद्र नामदेव, राधेश्याम गजेश्वर मौजूद थे। बैठक के बाद एसडीएम ने घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पंचायत में कार्यरत दरोगा मुकेशसिंह राजपूत ने एसडीएम से कहा मैडम हर साल हम कार्य करते हैं इस साल भी कर देंगे। एसडीएम ने दरोगा से कहा अगर हर साल कार्य करते तो मुझे मौके पर देखने नहीं आना पड़ता। पांच दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
सोनकच्छ. एसडीएम ने निरीक्षण किया।