गांव-गांव हुई घट स्थापना, सजी झांकियां
चापड़ा में जगह-जगह हुई स्थापना।
भास्कर टीम | देवास
जिलेभरमेंशक्ति की आराधना का पर्व शुरू हो गया है। घटस्थापना के साथ विभिन्न चौक-चौराहों पर मां अंबे की झांकी सजाई गई है। सोनकच्छ, बागली, सतवास, कांटाफोड़, पीपलरावां, उदयनगर, पीपरी, पुंजापुरा सहित जिलेभर में पर्व को लेकर भारी उत्साह है।
हाटपीपल्या|जगह-जगहघटस्थापना की गई। गायत्री शक्तिपीठ मंदिर पर सामूहिक गायत्री अनुष्ठान, 9 कुंडीय महायज्ञ, ध्यान गोष्ठी चालीसा पाठ शुरू हुआ। नृसिंह घाट चौराहा, चौराहा, डॉ. मुखर्जी चौक, गांधी चौक, नेवरी बागली मार्ग, नई आबादी, बाबा रामदेव मंदिर के पास पुराना बस स्टैंड पर घटस्थापना की गई है।
चापड़ा|नवरात्रपर्व के तहत चापड़ा चौराहे स्थित माता मंदिर पर पंडित राजेश पाठक द्वारा पूजा-अर्चना करवाई गई। रात में गरबे का आयोजन हुआ। बाजार पट्टी स्थित मंदिर में पंडित रविशंकर दुबे, श्याम नगर में पंडित राकेश उपाध्याय ने पूजा करवाई। इकलेरा में ऋषि महाराज मंदिर परिसर में, चापड़ा में अंबेडकर नगर, गुराडियाकलां, मातमौर, अमरपुरा, पोलाय, अगुर्ली, करोंदिया में भी घटस्थापना हुई।
बागली| स्थानीयगांधी चौक परिसर पर सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा गरबों की आराधना के साथ नगर में चल समारोह निकाला गया। छतरपुरा मार्ग, शंकर मंदिर चौराहा, नवदेवी मंदिर पर आकर्षक साज-सज्जा की गई है। गांधी कॉलोनी, गांधी चौक, गढ़ी चौक, रेणुका माता मंदिर, कालिका मंदिर, गायत्री मंदिर, शीतला माता आदि स्थानों पर घट स्थापना हुई। छतपपुरा, नयापुरा, देहरी, रामपुरा, खेड़ा, चैनपुरा में भी महोत्सव की धूम है।
उदयनगर| कृष्णचौक, इमलीपुरा चौक, जूना बाजार, फारेस्ट कॉलोनी, माताजी मंदिर, जोशी कॉलोनी, लक्ष्मी चौराहा, दशहरा मैदान में भी घटस्थापना हुई।
टोंकखुर्द|नवदुर्गाउत्सव समिति द्वारा मां दुर्गा का चल समारोह निकाला गया। फ्रीगंज चौराहा, रावला चौक, भगतसिंह चौराहा होते हुए शक्ति माता मंदिर पहुंचा। घटस्थापना नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्रसिंह चावड़ा से पं मुकेश जोशी ने विधि-विधान से करवाई। शक्ति माता जीर्णोद्धार समिति के अध्यक्ष करण सिंह गालोदिया, डॉ गोपाल गुप्ता, रामचंद्र पंवार, श्यामसिंह गालोदिया, माखनलाल प्रजापति, गजेंद्र विश्वकर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा, मांगीलाल टेलर, सत्यनारायण पंवार आदि मौजूद थे। स्थानीय शक्ति माता मंदिर की आकर्षक साज-सज्जा की