बाइक चालक रेलिंग से टकराया
बाइक चालक रेलिंग से टकराया
टोंककलां| हरनावदाका संजू रामप्रसाद (25) रविवार रात 9 बजे टोंकखुर्द से टाेंककला रहा था। पुलिया पर साइकिल सवार को बचाने में रेलिंग से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल होने पर जिला अस्पताल भेजा गया।
ग्रामीणोंने दिया ज्ञापन
सोनकच्छ| ग्रामपंचायत तालौद के सरपंच दिलीप राठौर और ग्रामीणों ने एसडीएम अंजलि जोसफ को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया पूर्व सरपंच और उनके अनुज द्वारा योजनाओं के संबंध मंे झूठी शिकायतंे की जा रही हैं। उचित कार्रवाई की जाए। एसडीएम ने कहा जांच करवाएंगे।
युवकको लोहे की कुप्पी मारी
सोनकच्छ| रंजिशमें शौकत रमजान खां नि. सोनकच्छ की राशन दुकान पर आरोपी जहीर खां ने लोहे की कुप्पी से वार किया। केस दर्ज किया है।
श्रद्धापूर्वकमनाई विश्वकर्मा जयंती
भौंरासा|श्रद्धालुओंने भगवान विश्वकर्मा की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। भंवरनाथ मंदिर परिसर से चल समारोह निकाला गया। जगह-जगह स्वागत हुआ। वंशीलाल कारपेंटर, बिरदी कारपेंटर, महेश विश्वकर्मा, रामलाल, राजमल विश्वकर्मा, परमानंद, बबलू कारपेंटर, जगदीश कारपंेटर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
ऐच्छिककरें फसल बीमा, लाभकारी मूल्य दिलाएं उपज का
देवास|भारतीयकिसान संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में सुझाव दिए कि देश में कृषि उत्पादन के आंकड़ों के आधार पर िकसान हित में आयात-निर्यात में नीति तय की जाए। कृषि में लगने वाली लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य लागत में 30 प्रतिशत लाभ जोड़कर समर्थन मूल्य दें। सभी कृषि जिंस की खरीदी सुनिश्चित की जाए। कृषि फसल बीमा एेच्छिक किया जाए प्रत्येक खेत को इकाई मानें। कृषि में लगने वाला डीजल सस्ते दामों में उपलब्ध कराया जाए। सहकारी संस्थाओं बाजार में रासायनिक खाद दरें एक समान हो और पूर्व में जो अधिक राशि ली गई वह वापस जमा की जाए। ट्रैक्टर सहित सभी कृषि उपकरण एवं खाद बीज, दवाई की कीमत कम की जाए। मानक स्तर पर ही खाद, दवाई बाजार में उपलब्ध रहे। मंडी में इलेक्ट्रानिक तौलकांटों की जांच प्रतिदिन हो तथा विक्रय व्यवस्था में सुधार लाया जाए। छोटी-बड़ी नदियों में चेक डेम अधिक बनाए जाए। सभी गांवों में पशु एवं जन औषधालयों में डाॅक्टरों की व्यवस्था की जाए।
मांगों को लेकर ज्ञापन देते किसान।
‹ØêÊæ §UÙÕæò€â