जनपद और जिपं सदस्य चुनाव की मतगणना आज
अघोषित रूप से पता चल जाएंगे नतीजे, तीसरे चरण के चुनाव के बाद ही विजेताओं की अधिकृत घोषणा बाद में होगी
भास्करसंवाददाता | देवास
दूसरे चरण में हुए देवास, सोनकच्छ और टोंकखुर्द ब्लॉक के जनपद सदस्यों और जिपं सदस्य चुनाव की मतगणना 8 फरवरी को होगी। दोनों पदों के लिए वोटिंग ईवीएम के जरिए हुई थी और गिनती ब्लॉक मुख्यालयों के उत्कृष्ट विद्यालय में की जाएगी। गणना सुबह 7.30 बजे शुरू होगी।
ईवीएम से मतों की गणना के लिए जनपद पंचायत के वार्डों को आधार बनाया गया है। प्रत्येक वार्ड के लिए एक मतगणना टेबल लगाई जाएगी। जनपद पंचायतों में वार्डों की अधिकतम संख्या 25 है। विकासखंड में अधिकतम 25 मतगणना टेबल लगाई गई हैं। सामान्य तौर पर एक जनपद पंचायत वार्ड में मतदान केंद्रों की संख्या 12-15 है। इस प्रकार सामान्यतः 12-15 राउंड में विकासखंड में मतगणना समाप्त हो जाएगी।
एक मतगणना हॉल के लिए अधिकतम गणना टेबलों की संख्या 14 होगी। प्रत्येक हॉल के लिए रिटर्निंग अधिकारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रत्येक जनपद वार्ड के लिए एक मतगणना टेबल लगाई गई है। इसलिए जनपद सदस्य पद का प्रत्येक अभ्यर्थी एक मतगणना अभिकर्ता नियुक्त कर सकेगा। जिला पंचायत सदस्य के अभ्यर्थी उनके निर्वाचन क्षेत्र के लिए लगाई गई मतगणना टेबलों के अनुपात में मतगणना अभिकर्ता नियुक्त कर सकेंगे।
सरपंचएवं पंच पदों के लिए घोषणा कल
द्वितीयचरण में विकासखंड देवास सोनकच्छ एवं टोंकखुर्द के लिए सरपंच एवं पंच पद की मतदान केंद्र पर की गई मतगणना का सारणीकरण एवं परिणाम की घोषणा 9 फरवरी प्रात: आठ बजे की जाएगी।
उत्कृष्ट विद्यालय में रविवार को होने वाली मतगणना के लिए तैयारी देखते हुए अधिकारी।