पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुनर्मतदान : चौबाराजागीर में 87% वोटिंग

पुनर्मतदान : चौबाराजागीर में 87% वोटिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लॉक मुख्यालय पर 9 फरवरी को गिने जाएंगे पंच और सरपंच के वोट, जनपद एवं जिपं सदस्य की मतगणना आज करेंगे

भास्करसंवाददाता| सोनकच्छ

सोनकच्छकेपास चौबाराजागीर में गुरुवार को उपद्रवियों द्वारा मतपेटियां लूटने की घटना के बाद शनिवार को एक मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान हुआ। सुरक्षा के लिए भारी बल तैनात किया गया था। मतदान केंद्र क्रमांक 155 पर शनिवार को 86.59 प्रतिशत वोट डाले गए। केंद्र पर वार्ड क्र. एक से छह के 649 मतदाता हैं जिसमें से 562 ने मत दिया। 344 पुरुष मतदाताओं में से 311 ने वोट दिए। 305 महिला मतदाता थी जिसमें से 251 ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उपद्रव के बाद प्रशासन ने पंच और सरपंच की मतगणना हाथोहाथ केंद्र स्तर पर नहीं कराई। इनकी गणना 9 फरवरी को प्रात: 8 बजे उत्कृष्ट विद्यालय सोनकच्छ में होगी। हालांकि यहां जिला पंचायत सदस्य और जनपद सदस्य के लिए ईवीएम से वोट डले हैं जिसकी गणना रविवार को ही पूर्व से तय कार्यक्रमानुसार हो जाएगी। चुनाव के दौरान बूथ आसपास अधिकारियों के साथ 100 जवानों की तैनाती की गई। इसमें एसएएफ के 15 जवान शामिल थे। व्रज मोबाइल वाहन भी तैनात रहे।

ऐसेडले बूथ पर वोट

सातसे नौ बजे तक 19.1 प्रश तक वोट डले गए थे। 11 बजे तक वोटिंग बढ़कर 47.3, एक बजे तक 81.85 और अंतिम समय तक दोपहर तीन बजे तक 86.59 प्रतिशत हुई।

सोनकच्छ. चौबाराजागीर में शनिवार को पुनर्मतदान के दौरान बूथ पर लगी कतार।