घाट पर मुरम के स्थान पर डाली मिट्टी
मार्ग पर डाले गए मलबे में मिट्टी ज्यादा है।
मार्ग पर जगह-जगह गड्ढेे
जुलूसमार्ग की लंबाई तकरीबन एक किमी है। जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। एसडीएम ने नगर पंचायत को निर्देश दिए थे मार्ग को दुरुस्त करवाया जाए। लेकिन, काम नहीं हुआ।
मुरमकी जगह मिट्टी
घाटके समतलीकरण के लिए जो मुरम आई है, उसमें मुरम की मात्रा काफी कम है। पीली मिट्टी ज्यादा है। ऐसे मंे यदि बारिश हो गई तो पूरे में कीचड़ ही कीचड़ हो जाएगा।
नहींहुई साफ-सफाई
नवरात्रको पांच दिन हो गए हैं। नगर में जगह जगह पंडाल सजे हैं। इनके आसपास अभी तक साफ-सफाई नहीं हुई है। नालियां चोक हो रही हैं। बदबू के कारण श्रद्धालु परेशान हैं।
भास्कर संवाददाता |सोनकच्छ
नवरात्रमहोत्सव के तहत नगर में होने वाली साफ-सफाई, विसर्जन घाट और मार्ग को व्यवस्थित कर संबंधी आदेश एसडीएम अंजलि जोसफ द्वारा दिए गए थे। िनर्देशों का पालन नहीं हुआ है। उलटे परेशानी खड़ी हो गई है। घाट पर समतलीकरण के नाम पर मुरम की जगह मिट्टी डाल दी गई है। वाहनों को निकलने में परेशानी होगी। पंडाल और विसर्जन घाटों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। नागरिकों में आक्रोश बरकरार है।
गौरतलब है कि 23 सितंबर को शांति समिति की बैठक हुई थी। बैठक में स्थानीय नागरिकों ने व्यवस्थाआंे को लेकर काफी नाराजगी जाहिर की थी। एसडीएम ने विसर्जन घाट और मार्ग का मुआयना करते हुए संबंधितों को निर्देश दिए थे कि पांच दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं। अभी तक कोई काम नहीं हुआ है।