पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालक लापता, पाचवें दिन भी थाने पर गुमशुदगी दर्ज नहीं

बालक लापता, पाचवें दिन भी थाने पर गुमशुदगी दर्ज नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालक लापता, पाचवें दिन भी थाने पर गुमशुदगी दर्ज नहीं

सोनकच्छ| नवरात्रिके पहले दिन सचिन रामप्रसाद (14) नि. ढाबला दोस्तों के साथ सोनकच्छ आया था और लापता हो गया। उसका सुराग नहीं मिला है। सचिन के मामा अंबाराम ने बताया आठवीं में पढ़ता था। रिश्तेदारों के यहां तलाश की लेकिन नहीं मिला। पुलिस भी गुमशुदगी दर्ज नहीं कर रही है। सचिन के पिता रामप्रसाद ने बताया बेटा घर नहीं आया तो उसको रिश्तेदारों के यहां ढूंढ़ा लेकिन नहीं मिला। सोनकच्छ थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराने गए तो उसका फोटो रख लिया और वापस भेज दिया। रामप्रसाद एवं अंबाराम साेमवार को फिर थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज करने की गुहार लगाई।