पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य मंत्री को दिए शिक्षा के विकास संबंधी मांग पत्र

राज्य मंत्री को दिए शिक्षा के विकास संबंधी मांग पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य मंत्री को दिए शिक्षा के विकास संबंधी मांग पत्र

सतवास|उच्चएवं स्कूली शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी ने ग्राम बाल्या में हाईस्कूल भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्हें शिक्षा के विकास संबंधी कई मांग पत्र दिए गए। पूर्व सरपंच सेवंतीबाई ने मावि में बाउंड्रीवाल निर्माण, संकुल प्राचार्य शिवानंद श्रोत्रिय ने सतवास मावि को उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा दिलवाने, कन्या हाईस्कूल को हायर सेकंडरी में उन्नयन करने की मांग संबंधी पत्र दिया। जोशी ने आश्वासन दिया। उन्हांेने यह भी कहा मैं और मेरे पिता को आप लोगों ने पिछले कई समय से अपना आशीर्वाद दिया है। मैं आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहूंगा। कार्यक्रम में विधायक आशीष शर्मा, गोपीकृष्ण व्यास, जिपं उपाध्यक्ष कमलेश जोशी, मंडी अध्यक्ष जयनारायण यादव, राधेश्याम जाट, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, शिव पटेल एवं संकुल प्राचार्य शिवानंद श्रोत्रिय मौजूद थे।

छात्राएंसम्मानित

टोंककला|श्री गौड़ब्राह्मण समाज प्रगति संगठन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ग्राम हरनावदा निवासी श्रेया पिता पपलेश जोशी, रिंकू पिता महेंद्र जोशी को शील्ड, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन दोनों ही छात्राओं ने हाईस्कूल परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त किए हैं।

चोरीकी नीयत से घर में घुसा

हाटपीपल्या| थानातंर्गतगांव नानुखेड़ा में आरोपी माखनसिंह रामचंद्र पाटीदार चोरी की नीयत से अन्नु पिता मदनलाल पाटीदार के घर में घुसा। घर वालों ने बदमाश को देखकर आवाज लगाई तो वह भाग गया। केस दर्ज किया है।

महिलाओंमें झगड़ा, केस दर्ज

सोनकच्छ| खेतकी बागड़ से बेल काटने की बात पर चंदाबाई पन्नालाल नि. कनका खजूरिया से आरोपी राजुबाई अंतरसिंह ने मारपीट की। केस दर्ज किया है।

टोंककला. छात्रा को सम्मानित करते अतिथि।

सतवास. कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री जोशी।

‹ØêÊæ §UÙÕæò€â