- Hindi News
- श्रीहनुमान अष्टमी महोत्सव आज, चोला चढ़ाएंगे
श्रीहनुमान अष्टमी महोत्सव आज, चोला चढ़ाएंगे
श्रीहनुमान अष्टमी महोत्सव आज, चोला चढ़ाएंगे
सोनकच्छ. श्रीखेड़ापतिहनुमान भक्त मंडल सांवेर सोनकच्छ द्वारा 7वां श्रीहनुमान अष्टमी महोत्सव 14 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। बालकृष्ण शर्मा, कैलाश शर्मा ने बताया महोत्सव के तहत हनुमानजी महाराज का आकर्षक शृंगार किया जाएगा। सुबह 8 बजे पंडित नवीन जोशी के मार्गदर्शन मंे चोला चढ़ाया जाएगा। शाम 6 बजे से गोकुल मानस मंडल आष्टा के कलाकारों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड की प्रस्तुति दी जाएगी। महाआरती के बाद प्रसादी का वितरण होगा।