पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों ने दिया ज्ञापन

किसानों ने दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानों ने दिया ज्ञापन

सोनकच्छ | यूरियाऔर बिजली की समस्या को लेकर क्षेत्रीय किसानों ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को दिया। अजाक्स जिलाध्यक्ष प्रहलादसिंह बिजोनिया के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि खाद नहीं मिलने से फसलें बर्बाद होने की स्थिति में हैं। बिजली भी पर्याप्त नहीं मिल रही है। पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रायसिंह सोलंकी, कोकसिंह सैंधव, जीवनसिंह सैंधव, रमेश मालवीय आदि मौजूद थे।

किसानसंघ का धरना कल

चापड़ा | भारतीयकिसान संघ का धरना 16 दिसंबर को भोपाल के न्यू मार्केट में सुबह 11 बजे होगा। जानकारी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश गुर्जर, संघ के प्रांतीय महामंत्री नारायण यादव, जिलाध्यक्ष जगदीश नागर, प्रांतीय कोषाध्यक्ष गोवर्धन पाटीदार, नारायण मंडलोई, केदारमल पाटीदार आदि ने क्षेत्र के किसानों से शामिल होने का अनुरोध किया है।