- Hindi News
- नामांकित मंडलाध्यक्ष का सम्मान किया गया, विभिन्न कार्यक्रम हुए
नामांकित मंडलाध्यक्ष का सम्मान किया गया, विभिन्न कार्यक्रम हुए
नामांकित मंडलाध्यक्ष का सम्मान किया गया, विभिन्न कार्यक्रम हुए
देवास|रोटरीइंटरनेशनल द्वारा किए जा रहे कार्यों में समाजसेवा फैलोशिप सर्वाेपरि है। प्रत्येक रोटेरियन को चाहिए कि जरूरतमंदों की मदद के लिए हर समय तैयार रहे। यह बात वर्ष 2017-18 के नामांकित मंडलाध्यक्ष जामिन हुसैन कही। वे रोटरी क्लब द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। क्लब प्रवक्ता मोहन वर्मा ने बताया क्लब के मासिक परिवार मिलन समारोह में हुसैन का स्वागत सम्मान किया गया। अमरजीतसिंह खनूजा ने अध्यक्षता की। क्लब सदस्यों के जन्मदिन एवं विवाह वर्षगांठ की खुशियां केक काटकर मनाई गई। कार्यक्रम संयोजक अरविंद मूंदड़ा, डॉ. सुरेश शर्मा ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। परिवार सदस्यों ने इनाम भी जीते। रोटरी क्लब भौंरासा, हाटपीपल्या, सोनकच्छ, बरोठा के सदस्यों के साथ डॉ. जेएस चौधरी, आरके सक्सेना, एमडी महाजन, हेमंत वर्मा, रमेश जोशी, डॉ. जगदीश कुशवाह, देवेंद्रगिरी, पीएन तिवारी, सतीश उपाध्याय, सीएल वाकड़े एवं नीरज भार्गव उपस्थित थे।
रोटरी में समाज सेवा और फैलोशिप सर्वाेपरि : हुसैन