हार के बावजूद भाजपा को बहुमत!
20 में से 12 सीटों पर पार्टी से जुड़े प्रत्याशियों की जीत, कांग्रेस को छह जबकि दो सीट निर्दलीय के खाते में
भास्करसंवाददाता. सोनकच्छ
सोनकच्छमें जनपद पंचायत चुनाव में भाजपा ने बाजी मारी। यहां 20 सदस्यों में से 12 पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की जबकि छह पर कांग्रेस विजय रही। दो पर निर्दलीय चुनाव जीते। जपं चुनाव में कांग्रेस ने टिकट वितरण नहीं करते हुए फ्री फॉर आल किया था। जपं उपाध्यक्ष दशरथ धाकड़ की प|ी, पूर्व जपं उपाध्यक्ष, मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष उदयसिंह यादव, उनकी पुत्री भाई की प|ी चुनाव हार गईं। पूर्व मंडी जपं सदस्य सौदानसिंह पंवार सर्वाधिक मतों से जीते। भाजपा पूर्व जिला मंत्री आशा भावसार, अजाक्स के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलादसिंह बिजौनिया, भाजपा महामंत्री बहादुरसिंह पिलवानी के पुत्र हरेंद्रसिंह भी चुनाव जीते हैं। जपं सदस्य के 106 अभ्यर्थियों में से 56 को जमानत से भी हाथ धोना पड़ा। स्पष्ट बहुमत के बाद भाजपा से जपं अध्यक्ष पद के लिए राजूबाई गुर्जर, आशा भावसार, कोमल यादव दावेदार हो सकती हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए सौदानसिंह ओड़, हरेंद्रसिंह पिलवानी, राजेंद्रसिंह प्रहलाद बिजोनिया दावेदार हो सकते हैं। भाजपा ने यहां 16 प्रत्याशी अधिकृत किए थे लेकिन उसमें से चार ही जीते। हालांकि, पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की विजय ने लाज बचा ली है। चुनाव में नोटा को 2389 वोट मिले।