पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला पंचायत चुनाव के नतीजे

जिला पंचायत चुनाव के नतीजे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड क्रमांक एक : विधायकसमर्थक ने जीता चुनाव

अजा वार्ड क्रमांक एक में भाजपा से जुड़े देवास विधायक के समर्थक गोवर्धनलाल गेहलोत (9804 वोट) ने जीत दर्ज की। यहां भाजपा आखिरी वक्त तक प्रत्याशी अधिकृत नहीं कर पाई थी। हालांकि विधायक खेमे संगठन का दावा है कि गोवर्धन अधिकृत ही थे। उनके लिए ही प्रयास किया गया था। निकटतम प्रत्याशी ईश्वरलाल दिवानिया (9066) रहे। यहां पर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी मोहनलाल मालवीय (3122) को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। वे तीसरे नंबर पर रहे। नोटा में 793 वोट डले।

वार्डक्रमांक दो अनारक्षित : पांचहजार से अधिक वोटों से जीत-हार

कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी तंवर हरकसिंह चौहान राजोदा (18478) ने जोरदार जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी विष्णुप्रसाद पटेल सरपंच (12873) को पांच हजार से अधिक वोटों से एकतरफा हराया। विष्णु मंत्री समर्थक माने जाते हैं। यहां नोटा में 934 वोट डले।

वार्डक्र. तीन पि. वर्ग महिला : चौधरीने फिर दिखाई ताकत

दिग्गज नेता नारायणसिंह चौधरी ने एक बार फिर जिला पंचायत चुनाव में अपनी ताकत दिखाई। वार्ड क्र. तीन से प|ी रामकला (13238) ने निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत दर्ज की है। उन्होंने जोशी खेमे से टिकट पाने वाली भाजपा प्रत्याशी ललिता चौहान को 1995 वोट से हराया। ललिता को 11243 वोट मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी रामकला मनोहर मुकाती (3854) चौथे नंबर पर रहीं। नोटा में 709 वोट गिरे।

वार्डक्र. चार अनारक्षित महिला : राज्यमंत्री,विधायक समर्थक हारे, गौड़ की भी प|ी हारी

टोककलां क्षेत्र में आने वाले वार्ड क्रमांक चार में निर्दलीय प्रत्याशी ममता शिवचरण राजपूत ने जबर्दस्त जीत दर्ज की। वे भाजपा नेता गौतमसिंह राजपूत की भाभी हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला सौभागसिंह गौड़ और भाजपा प्रत्याशी संगीता मुकेश कामदार को हराया। यहां संगीता के लिए राज्यमंत्री दीपक जोशी ने नुक्कड़ सभाएं की तो अन्य प्रत्याशी इंदुकुंवर के लिए विधायक राजेंद्र वर्मा सड़कों पर निकले, पर दोनों ही प्रत्याशी हार गए।

वार्डक्र. पांच अनारक्षित महिला : भाजपाने दर्ज की जीत

जिपं सदस्य के वार्ड क्र. पांच में भाजपा की शांता सिद्धनाथ कैलोदिया ने जीत दर्ज की। निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की गीताबाई जसवंतसिंह राजपूत रहीं। वार्ड में कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे।

वार्डक्र. छह अन्य पिछड़ा वर्ग महिला : कांग्रेसने दर्ज की जीत

टोंकखुर्द क्षेत्र के ही वार्ड छह से कांग्रेस की पवित्रा छतरसिंह धाकड़ ने जिपं सदस्य का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रेमबाई रामभरोसे सेठ को हराया। इस वार्ड में केवल तीन ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में होने से मुकाबले पर सबकी नजरें थीं।

वार्डक्र. सात नंबर : निर्दलीयने जीता चुनाव

सोनकच्छ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक सात में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों का हार का सामना करना पड़ा। यहां से निर्दलीय ललिताबाई मोतीलाल मालवीय ने जीत दर्ज की है। वे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस नेता सुरेंद्रसिंह जामगोद समर्थित प्रत्याशी मानी जाती हैं। दिलचस्प यह है कि ललिताबाई ने भाजपा से टिकट मांगा था। ऐसे में जिपं अध्यक्ष चुनाव में उनका वोट किस तरफ गिरेगा, यह अनुमान लगाना मुश्किल है। कहा जा रहा है ऐसे में जामगोद का निर्णय महत्वपूर्ण रहेगा। यहां टोंकखुर्द के पूर्व जपं अध्यक्ष रमेश चौहान की प|ी भाजपा प्रत्याशी सरजूबाई चौबाराधीरा कांग्रेस प्रत्याशी सौरमबाई नारायणसिंह मैदान में थी।

आठनंबर : मालवीयने फिर दर्ज की जीत

भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी तेजकुंवरबाई चेनालाल मालवीय कुलाला ने जीत दर्ज की। इस वार्ड में मालवीय परिवार का दबदबा रहा है। पूर्व में भी परिवार से तीन बार जिपं सदस्य रह चुके हैं। यहां कांग्रेस की उम्मीदवार प्रेमबाई राजेश परमार-पांदाजागीर मैदान में थीं।