पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यज्ञ, मूर्ति स्थापना के साथ भागवत कथा का समापन

यज्ञ, मूर्ति स्थापना के साथ भागवत कथा का समापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनकच्छ| अभयपुरसतबल्ड़ी पहाड़ी पर श्री देवनारायण समिति द्वारा 21 वर्षों से भंडारा कराया जा रहा है। समिति द्वारा मंदिर का नवनिर्माण कर भगवान श्रीदेवनारायण की मूर्ति, पिता सवाई भोज, माता साडुमाता एवं प|ी पिपलदेवरानी के साथ स्थापित की गई। उनकी बहन शंकर-पार्वती के साथ भगवान गणेश की मूर्ति भी स्थापित की गई। समिति द्वारा 28 जनवरी से यचाचार्य अनिल नागर द्वारा सात दिवसीय श्रीदेवनारायण विष्णु महायज्ञ शुरू किया, समापन 3 फरवरी को समापन हुआ। 21 जोड़े मूर्ति स्थापना एवं पूर्णाहुति में शामिल हुए।

पं. गीताप्रसाद शर्मा ने भागवत कथा का वाचन किया। पूर्णाहुति के बाद भगवान देवनारायण को भोग लगाकर भंडारा शुरू हुआ जो देर रात तक चला। कल्याणसिंह देवड़ा, मोतीसिंह पटेल, चंदरसिंह चौहान, भारतसिंह, विजेंद्रसिंह पटेल उपस्थित थे।

सोनकच्छ . भंडारे में प्रसादी ग्राहण करते भक्त‌।