- Hindi News
- दो महिलाओं ने जहरीला पदार्थ खाया, अस्पताल में भर्ती
दो महिलाओं ने जहरीला पदार्थ खाया, अस्पताल में भर्ती
दो महिलाओं ने जहरीला पदार्थ खाया, अस्पताल में भर्ती
सोनकच्छ टोककलां | सोनकच्छऔर टोककलां क्षेत्र की दो महिलाओं ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ पी लिया। इलाज चल रहा है। सोनकच्छ की कोमल संजय (30) को तबीयत बिगड़ने पर सोनकच्छ में प्राथमिक उपचार कर एमजीएच देवास रेफर किया गया। पुलिस ने जांच शुरू की है। टोंककलां क्षेत्र में सुमित्रा हिम्मतसिंह नि. उपड़ी (30) ने कीटनाशक पी लिया। 108 के डॉ. जगदीश पटेल ने उपचार के लिए महिला को एमजीएच देवास लाए।
कीटनाशकपीने से युवक की मौत
उदयनगर | एकयुवक ने अज्ञात कारण से कीटनाशक पी लिया, उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दिलीप रेवसिंह बारेला नि. तिवडिया (20) ने मंगलवार को खेत पर जाकर कीटनाशक पीया था। मर्ग कायम किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया।
मानवअधिकार कार्यशाला आज
देवास | उत्कृष्टविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर कार्यशाला 10 दिसंबर सुबह 11.30 बजे से होगी। एडीएम ने बताया अध्यक्षता कलेक्टर करेंगे। मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक कल्याण आयोग के व्हीजी धर्माधिकारी तथा नवनिर्वाचित महापौर सुभाष शर्मा रहेंगे।