- Hindi News
- राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिना अनुमति काटे पेड़
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिना अनुमति काटे पेड़
राजमार्ग 3 के किनारे लगे पेड़ ठेकेदार ने कटवा दिए।
टोंककला | राष्ट्रीयराजमार्ग क्रमांक 3 पर पटरी के किनारे लगे पेड़ बिना अनुमति काट दिए गए। ग्राम अमोना जमाेनिया की पहाड़ी पर निजी कंपनी द्वारा सौर ऊर्जा के उपकरण लगाने का काम चल रहा है। बड़े पाइप ले जाने के लिए पेड़ काटे गए। पेड़ काटने का ठेका उक्त कंपनी द्वारा देवास के ठेकेदार को दिया है। ठेकेदार ने बिना अनुमति पेड़ कटवा दिए।
इनकाकहना है
^राष्ट्रीयराजमार्ग पर पटरी किनारे लगे पेड़ों को काटने की अनुमति हमारे विभाग से नहीं दी गई है। अंजलीजोसफ, एसडीएमसोनकच्छ