अंचल में नवरात्र की तैयारियां जोरों पर
नर्सिंग घाट के समीप माता का दरबार तैयार किया जा रहा है।
हाटपीपल्या. शहर में जगह-जगह माताजी के पंडाल तैयार किए जा रहे हंै।
भास्कर संवाददाता | हाटपीपल्या
नवरात्रमहोत्सव जिलेभर में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। चौक-चौराहों पर झांकियां की आकर्षक साज-सज्जा की गई है। गुरुवार से माता के जयकारे गूंजने लगेंगे।
हाटपीपल्या के नृसिंह घाट पर जूनागढ़ नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा दरबार सजाया गया है। गांधी चौक पर संस्था दुर्गेश्वरी मित्र मंडल, नवदुर्गा उत्सव समिति नई आबादी, नेवरी बागली मार्ग, बजरंग चौराहा, जय शेरावाली ग्रुप बस स्टैंड, बाबा रामदेव नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा भी पंडाल सजाए गए हैं। डॉ मुखर्जी चौक, नेवरी बागली मार्ग, नई आबादी स्थित पंडालों में गरबा रिहर्सल जारी है।
सोनकच्छ| सार्वजनिकनवदुर्गा उत्सव समिति, कालीसिंध मार्ग नवदुर्गा उत्सव समिति, प्रगति नगर, लक्ष्मी बाई मार्ग, सोमवाड़िया, रविदास मोहल्ला, एकता क्लब, अयोध्या बस्ती, इमली वाली माताजी, कबीर मार्ग आदि स्थानों पर तैयारी की गई है। अनेक स्थानों पर डांडिए का आयोजन होगा। गुजराती गरबा आकर्षण का केंद्र रहेगा। कृष्ण मंच, रंगारंग कार्यक्रम होंगे।
कन्नौद| मुख्यअायोजन बस स्टैंड पर होगा। नवदुर्गा नवउत्सव समिति द्वारा पंडाल सजाया गया है। बेहड़ा बाबा नवदुर्गा उत्सव समित द्वारा नगर पंचायत चौराहे पर झांकी सजाई जाएगी। सुतार मोहल्ला में अहिल्या बाई उत्सव समिति, हरिजन मोहल्ला में नवयुवक नवदुर्गा उत्सव समिति आदि स्थानों पर दुर्गा उत्सव की तैयारियां की गई हैं।
बागली| छतरपुरामार्ग, शंकर मंदिर चौराहा, नवदेवी मंदिर पर आकर्षक साज-सज्जा की गई है। यहां चारों समुदाय के लोग मिलकर महोत्सव मनाते हैं। गांधी कॉलोनी, गांधी चौक, गढ़ी चौक, रेणुका माता मंदिर, कालिका मंदिर, गायत्री मंदिर, शीतला माता आदि स्थानों पर नवरात्र महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। छतरपुरा, नयापुरा, देहरी, रामपुरा, खेड़ा, चैनपुरा में भी महोत्सव की धूम रहेगी।