पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिग्री की अनिवार्यता के खिलाफ खाद बीज व्यापारी लामबंद, रैली निकाली

डिग्री की अनिवार्यता के खिलाफ खाद-बीज व्यापारी लामबंद, रैली निकाली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवास. व्यापारियों ने नए प्रावधान के खिलाफ रैली निकाल प्रदर्शन किया।

एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन, व्यापारियों के लिए कृषि विज्ञान स्नातक की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग

भास्कर संवाददाता | देवास

कृषि विज्ञान स्नातक की अनिवार्यता के खिलाफ कृषि बीज, कीटनाशक दवाई एवं उर्वरक व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। मंगलवार को रैली निकाल मंत्रालय एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। लामबंद हुए व्यापारियों ने कारोबार बंद रखा और कलेक्टोरेट के सामने फैसले का विरोध किया।

एसो. अध्यक्ष प्रकाश कुमावत एवं कमल चौधरी ने बताया सरकार के डिग्री की बाध्यता वाले निर्णय से व्यापारी हतोत्साहित हुए हैं। व्यापारियों को इस निर्णय से परेशानी होगी। कुछ व्यापारियों ने प्रश्न उठाया कि कई वर्षों से व्यापार करने वाले अब डिग्री कैसे करेंगे। निर्णय के विरोध जिलेभर के व्यापारी सुबह 10 बजे जवाहर चौक में एकत्र हुए। रैली में विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्टोरेट पहुंचे। व्यापारियों ने निर्णय वापस लेने की मांग के साथ कृषि मंत्रालय, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम सारिका भूरिया को दिया। वाचन विजय जैन ने किया। प्रमोद शर्मा, बाबूलाल पटेल, महेश मंडलोई, अनिल जिराती, मनीष इनानी, मुकेश चौधरी, सुरेश चौधरी, अर्जुनसिंह ठाकुर, दिनेश गजमोरे, विजयसिंह चौहान, कैलाश चौधरी, जितेंद्र सिकरवार, बिहारीलाल पाटीदार, लोकेश मालू, भारत पटेल, नरेंद्र चावड़ा, गेंदालाल मुकाती, दिलीप बारोड, प्रदीप माहेश्वरी, मुनमुन अग्रवाल, श्रीराम शर्मा, राजेश पटेल आदि मौजूद थे। आभार राकेश जैन ने माना।

कानून वापस लेने की मांग

सोनकच्छ, उदयनगर | सोनकच्छ के खाद-बीज कीटनाशक दवाई विक्रेताओं ने कारोबार बंद रखा व ज्ञापन दिया। कृषि मंत्रालय दिल्ली द्वारा कीटनाशक खाद के लाइसेंसधारियों पर जबरन डिग्री अनिवार्यता का नियम लगाने के कानून को वापस लिए जाने की मांग की गई। तहसील के सभी व्यापारियों ने बस स्टैंड से मौन रैली निकाली। ज्ञापन का वाचन देवेंद्र जोशी ने किया। सभी व्यापारी मौजूद थे। उदयनगर मंे भी दुकानें बंद रखी गई। तहसीलदार को ज्ञापन दिया। व्यापारी हजारीलाल जायसवाल, राजेंद्र जैन, कैलाश गुप्ता, जुगल माहेश्वरी, रमेश माली, शैलेंद्र काग, कुंदन गुप्ता, अभय जैन, दीपक जायसवाल, संतोष जायसवाल मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...