मां नर्मदा जयंती पर होगी प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा
सनातन विचार मंच परिसर स्थित धर्मशाला सह नर्मदा मंदिर में नर्मदा जयंती को नर्मदा प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। पांच दिनों का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का चल रहा है।
पीपरी सहित 30 गांवों के श्रद्धालु कार्यक्रम में प्रतिदिन भाग ले रहे हैं। वाग्योग चेतना पीठ्म के पं. रामाधार द्विवेदी व चंद्रशेखर जोशी के सान्निध्य में धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। महोत्सव में शुक्रवार को मंडप पूजन, दुर्गा पूजन, नर्मदा पुराण हुआ। शाम को इंदौर के अंकित गुरु ने भजन प्रस्तुति दी। इससे पहले द्वारका मंत्री, ताराचंद डोडवे ने भी भजन प्रस्तुति दी। गिरधर गुप्ता, छतरसिंह राजपूत, गोवर्धन परिहार, सतीश मेहता आदि सप|ीक पूजन कर रहे हैं।
कलश यात्रा से हुई शुरुआत
महोत्सव का शुभारंभ कलशयात्रा से हुआ था। बड़ी संख्या में बालिका व महिलाएं शामिल हुईं। श्री नागर चित्तौडा समाज इंदौर के अध्यक्ष राजेंद्र महाजन, शिवप्रकाश गुप्ता सोनकच्छ एवं मंच संस्थापक रविंद्र भारद्वाज अतिथि थे। मां नर्मदा की मूर्ति को विमान में बैठाकर पूरे गांव में भ्रमण कराया।
पीपरी. भजनों की प्रस्तुति देते कलाकार।