पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी का सुराग देने पर मिलेगा 51 हजार का इनाम

चोरी का सुराग देने पर मिलेगा 51 हजार का इनाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोरी का सुराग देने पर मिलेगा 51 हजार का इनाम

सोनकच्छ . दवाव्यावसायी संजय राधाकृष्ण आगस्तय के जवाहर मार्ग िस्थत मकान से अज्ञात बदमाश 12-13 जुलाई की रात लाखों के आभूषण नकदी चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने तफ्तीश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। व्यापारी एसोसिएशन द्वारा गृहमंत्री के नाम ज्ञापन देकर बदमाशाें का पकड़ने की मांग की गई। दवा व्यापारी ने पुलिस की लचीली कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई और चोरों का सुराग देने वाले व्यक्ति को 51 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की। उन्होंने बताया सूचना देने वाले का नाम-पता गुप्त रखा जाएगा। पुलिस भी इस मामले में इनाम घोषित कर चुकी है।