गाय को बचाने में दो वाहन टकराए
गाय को बचाने में दो वाहन टकराए
सोनकच्छ| इंदौर-भोपाल फोरलेन पर दोपहर कार (आरजे-31, सीए- 9091) के आगे अचानक गाय आ गई, जिसे बचाने में कार रोड के पास स्थित रेलिंग में जा घुसी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य कार (एमपी-09, सीजे-7513) ने उसे टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में गाय भी घायल हो गई। दोनों वाहनों को पुलिस थाने पर खड़ा करवाया गया है।