किशोरी से छेड़छाड़
किशोरी से छेड़छाड़
सोनकच्छ | गढ़ी क्षेत्र की 15 वर्षीय बालिका से एक युवक ने छेड़छाड़ कर अभद्रता की। पुलिस ने बताया आरोपी मनीष केशुराव ने बालिका से अभद्रता की। केस दर्ज किया है।
भौंरासा में महाशिवरात्रि मेला, प्रदर्शनी 6 से 15 मार्च तक
देवास |भौंरासा में शिवरात्रि पर श्रीभंवरनाथ महाराज का मेला एवं प्रदर्शनी 6 से 15 मार्च तक लगेगी। सीएमओ भौंरासा ने बताया मेले में प्रतिदिन रात को धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पशु मेला भी लगता है जिसमें मालवा सहित पूरे मप्र के व्यापारी पशुओं की खरीदी-बिक्री के लिए आते हैं।
चित्रांश काव्य पाठ में प्रथम
देवास | अनूपपुर के चचाई में प्रदेशस्तरीय अंतर क्षेत्रीय विद्युत परिवार की स्पर्धाएं हुईं। देवास के चित्रांश खरे ने उज्जैन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर काव्य पाठ में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।