मावठा बरसा, किसानों के चेहरे खिले
अंचल मंे हवा-आंधी के साथ बारिश
देवास| जिले के विभिन्न हिस्सांे में शुक्रवार को हवा-आंधी के साथ बारिश हुई। सोनकच्छ के ग्राम बैराखेड़ी मंे आंवले के आकार के ओले गिरे। बागली में देर रात तक बूंदाबांदी जारी रही। टांेकखुर्द सहित समीपस्थ ग्राम सेंकली, जमोनिया, बरदू आदि जगहांे पर बारिश हुई है। उधर, चापड़ा, कमलापुर मंे भी बारिश हुई। किसान खुश हैं।
बारिश से बाजार में अफरा तफरी
दोपहरअचानक बारिश से शहर में कई हिस्सों में अफरा तफरी मच गई। खाद लेने आए किसान कतार में लगे थे, जिन्हें भीगना पड़ा। बाजार क्षेत्र में बाहर तक दुकान लगा रखे व्यापारियों को सामान समेटना पड़ा। शुक्रवारिया हाट में व्यापारियों के कपड़े सहित खाद्य पदार्थ भीग गए।
बारिशके साथ बिजली गुल
देवासशहर में शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे के करीब फिर तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश से विभिन्न इलाकों में पानी बह निकला। बिजली गुल हो गई जिससे लोग परेशान हो गए। पानी ने भले ही ठंडक बढ़ाई लेकिन उमस महसूस की गई।
देवास. शुक्रवार रात शहर में तेज बारिश हुई। बिजली भी गुल रही।
बीती रात डेढ़ बजे के बाद दिन में बारिश से सड़कों पर बह निकला पानी
भास्करसंवाददाता | देवास
शीतऋतुका पहला मावठा गुरुवार देर रात 1.30 बजे बरसा। देवास सहित आसपास तेज बारिश हुई। कुछ घंटे आसमान साफ रहा, उसके बाद शुक्रवार दोपहर फिर बारिश हुई। सड़कों पर पानी बह निकला। मावठा रबी सीजन की फसलों के लिए लाभदायक होगा। अल्पवर्षा होने से सिंचाई के लिए फव्वारे चला रहे किसानों ने राहत की सांस ली। इधर, बारिश के बाद वातावरण में और ठंडक घुल गई। पूरे दिन लोगों को गर्म कपड़े पहनना पड़े। किसानों के अनुसार अब यूरिया की उपलब्धता होना अत्यावश्यक है।
देवास शहर में हवा और गरज-चमक के साथ देर रात 1.30 बजे बारिश शुरू हुई। करीब 45 मिनट तक जोरदार बारिश ने ठंडक बढ़ा दी। शुक्रवार सवेरे तक मौसम साफ हो गया और कुछ देर के लिए धूप भी खिली। हालांकि, दोपहर में भी घनघोर घटाएं छाई और बादल बरस पड़े। करीब 30 मिनट तक तेज बारिश हुई। बेहद ठंडा पानी होने से सर्दी में लोगों ने बारिश थमने तक जरूरी कामों को भी टाल दिया।