- Hindi News
- अपने ही वार्ड में नहीं जीत पाए पांचों उम्मीदवार
अपने ही वार्ड में नहीं जीत पाए पांचों उम्मीदवार
नगरपरिषदके चुनाव तो शांतिपूर्ण हो गए, लेकिन परिणामों के बाद चर्चाओं का बाजार गरम है। कुछ मामले हैं भी रोचक। मसलन, इस बार नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों सहित अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में थे। ये सभी जिस वार्ड के निवासी हैं, उसी वार्ड में नहीं जीत पाए।
जैसे भाजपा उम्मीदवार दशरथ यादव धर्मेंद्र वार्ड 9 के निवासी हैं। इन्हें यहां से हार का मुंह देखना पड़ा। कांग्रेस उम्मीदवार निरंजनसिंह सेंगर वार्ड दो में रहते हैं ये यहां से नहीं जीत पाए। वार्ड 3 के निवासी राजेंद्र शर्मा (निर्दलीय), वार्ड 11 के निवासी चंदरसिंह बघेल (निर्दलीय), निर्दलीय उम्मीदवार राजवीरसिंह बघेल (विजयी) वार्ड 7 के निवासी हैं और यह तीनों ही उम्मीदवार अपने-अपने वार्डों से हार गए। हालांकि, बघेल को निर्वाचन कर्तव्य मत आठ में सात मत मिले हैं, एक मत निरस्त हुआ है।
तीनकी जमानत जब्त
अध्यक्षपद के पांच प्रत्याशी में से तीन की जमानत जब्त हो गई है। इसी तरह पार्षद पद के लिए 15 वार्डों में कुल 65 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से 23 की जमानत जब्त हुई है। अध्यक्ष पार्षद पद के कुल उम्मीदवारों से कुल एक लाख सत्रह हजार रुपए जमानत के तौर पर जमा हुए थे।