पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोंकखुर्द से मालवीय को हटाया, सोनकच्छ सतवास टीआई भी बदले

टोंकखुर्द से मालवीय को हटाया, सोनकच्छ-सतवास टीआई भी बदले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुनावके बाद एसपी अभयसिंह चौहान ने थानों में नए सिरे से टीआई की जमावट कर शुरू दी है। चार थानों के टीआई बदल दिए हैं। सिटी कोतवाली अभी भी खाली रह गया है। ताजा फेरबदल में गाज टोंकखुर्द टीआई लक्ष्मीनारायण मालवीय पर गिरी है जिनके काम से एसपी बिल्कुल भी खुश नहीं बताए जा रहे थे। कामकाज संतोषप्रद नहीं होने पर चुनाव से फ्री होते ही एसपी ने सिंगल ऑर्डर कर मालवीय को हटाते हुए लाइन में हाजिर होने के लिए कहा है। उनके स्थान पर बरोठा थाने से विजयसिंह िससौदिया को टोंकखुर्द थाने भेजा गया है।

एसपी ने सतवास टीआई त्रिलोकसिंह तोमर को सोनकच्छ पदस्थ कर दिया है जबकि सतवास में उदयनगर थाने के टीआई दिलीप जोशी की पोस्टिंग की गई है। उदयनगर में सोनकच्छ टीआई यशपालसिंह ठाकुर को जाने के आदेश किए गए हैं। पुलिस लाइन से टीआई सविता चौधरी को बरोठा थाने की जवाबदारी दी गई है। बरोठा से सिसौदिया को टोंकखुर्द थाने पर पदस्थ किया गया है।

कोतवालीपर फैसला नहीं

टीआईके तबादला आदेश होने के बावजूद सिटी कोतवाली पर फैसला टल गया है। पूर्व में जिले में वरिष्ठ कार्यालय से टीआई की होने वाली पोस्टिंग का इंतजार था, हालांकि मामले को लेकर अभी भी पसोपेश है। इसके चलते सिटी कोतवाली का फैसला फिलहाल रोक रखा है। करीब एक माह से कोतवाली बिना टीआई के है।