पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक मत के अंतर को लेकर कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज कराई आपत्ति

एक मत के अंतर को लेकर कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज कराई आपत्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनकच्छ के वार्ड 12 का मामला, रिटर्निंग अधिकारी ने आपत्ति की खारिज

भास्करसंवाददाता | सोनकच्छ

वार्ड12 में तीसरे नंबर पर रहीं कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमकुंवर बहादुरसिंह गौतम ने कुल मतों मंे एक मत का अंतर पाए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई है। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम अंजलि जोसफ ने अंडरवोट टेक्नीकल मिस्टेक का हवाला देते हुए आपत्ति खारिज कर दी है। गाैतम के मुताबिक 28 नवंबर को हुए मतदान मंे ईवीएम मंे कुल 552 मत दर्ज किए गए थे। 4 दिसंबर को मतगणना के दौरान मशीन मंे 553 वोट बताए गए। गौतम ने कहा है एक वोट का डिफरेंस था, इसकी तत्काल जांच होना थी, फिर से चुनाव होना चाहिए। वहीं, एसडीएम जोसफ ने कहा है कि अंडर वोट टेक्नीकल मिस्टेक होने के कारण आपत्ति निरस्त कर दी है। गौरतलब है कि यहां से भाजपा उम्मीदवार मालती संतोष तिवारी विजयी हुई हैं, जिन्हंे 196 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार प्रेमकुंवर मानसिंह गौड़ रही हैं। इन्हंे 145 वोट मिले हैं। मतों का अंतर 51 है। कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमकुंवर बहादुरसिंह गौतम को 98, निर्दलीय उम्मीदवार विद्याबाई उदयसिंह बघेल को 24 और संगीता आत्माराम चावड़ा को 85 मत मिले हैं।