पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहसीलदार पहले ही इम्तिहान में फेल, एसडीएम को याद नहीं यूजर आईडी

तहसीलदार पहले ही इम्तिहान में फेल, एसडीएम को याद नहीं यूजर आईडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीएल बैठक में जमकर बरसे कलेक्टर, कार्यालयों में सफाई, बैठक पेयजल व्यवस्थाओं के लिए कहा

भास्करसंवाददाता | देवास

कलेक्टरआशुतोष अवस्थी सोमवार की टाइम लिमिट बैठक में अलग ही मूड में दिखे। दो टूक शब्दों में सभी अधिकारियों को हिदायत दे दी कि जनसमस्याओं के निराकरण की कार्रवाई प्रचलित है। हो जाएगा। बस हो गया..। ये खानापूर्ति के जुमले नहीं सुनूंगा। एसडीएम और तहसीलदारों को भी फटकार लगाई। पिछले दिनों उज्जैन कमिश्नर द्वारा दिए गए निर्देशों का असर भी बैठक में साफ दिखाई दिया। कलेक्टर बोले- निराकरण की ऑन लाइन प्रविष्टि करें, हार्ड कॉपी भेजने की आवश्यकता नहीं है। हर जिला अधिकारी एवं एसडीएम को यूजर आईडी एवं पासवर्ड दिया गया है, वे अपने विभाग की शिकायत को स्वयं इंटरनेट पर खोलकर देखें एवं स्वयं पूरी जानकारी रखें। पीजी सेल की समीक्षा में जिला पंचायत की 24 शिकायतें लंबित होने पर नाराजगी जाहिर की। कुछ अधिकारियों से कहा कि बिना तैयारी के बैठक में आएं। लिपिकों के भरोसे रहें। आर्थिक सहायता के प्रकरणों में त्वरित सहायता आवेदक को देने के निर्देश दिए।

बैठक में तब विचित्र स्थिति बन गई जब सोनकच्छ एसडीएम सहित अन्य कुछ अधिकारी अपना यूजर आईडी नहीं बता पाए। जनसुनवाई के लंबित प्रकरणों की समीक्षा में कलेक्टर ने पाया एसडीएम सोनकच्छ के सबसे ज्यादा 164 प्रकरण लंबित हैं। कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई। ऑनलाइन एंट्री के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि जब यूजर आईडी ही नहीं पता तो निराकरण क्या करोगे।

अबनहीं चलेगी गपड़ सपड़

तहसीलदारदेवास के 268 एवं तहसीलदार टोंकखुर्द के 275 आवेदन लंबित होने पर भी नाराजगी जताई। दो टूक कहा कि अब प्रत्येक आवेदन ऑनलाइन दर्ज होता है। किसी प्रकार की गड़बड़ी अथवा गपड़ सपड़ नहीं चलेगी। राजस्व विभाग के सबसे ज्यादा आवेदन लंबित हैं। यह ठीक नहीं है। तहसील कार्यालयों में निर्देशों के बावजूद पुताई नहीं होने पर कलेक्टर बोले- जिले में आने के बाद पहला कार्य दिया था कि कार्यालय भवनों की पुताई एवं साफ सफाई हो लेकिन आज तक यह काम नहीं हुआ। आप पहली परीक्षा में ही फेल रहे हो। सभी नौ तहसील, टप्पे एवं पटवारियों के मुख्यालय भवन बाहर से गुलाबी रंग एवं अंदर से सफेद से पुते होने चाहिए। साइन बोर्ड सुंदर हो, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था हो, गमले एवं पौधे आदि लगाकर सौंदर्यीकरण किया जाए। लोकनिर