पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉक्टरों के पद खाली, एक्स रे मशीन भी नहीं

डॉक्टरों के पद खाली, एक्स-रे मशीन भी नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^मैं प्रशासनिक अधिकारी होने के बावजूद यहां मरीजों का उपचार कर रही हूं। डॉ. ऋतु चौरे इमरजेंसी ड्यूटी नहीं करती हैं। इसलिए उनकी ड्यूटी ओपीडी में लगाई गई है। एक्स-रे मशीन के लिए विभाग को चार बार पत्र लिखा है। डॉक्टरों की कमी के संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र लिखेंगे। -डॉविष्णुलता उईके, सीबीएमओ,सोनकच्छ

सरकारी अस्पताल के हाल बेहाल हैं।

सोनकच्छ का सरकारी अस्पताल, स्वास्थ्य सेवाएं चौपट, नगर सहित आसपास के छोटे-बड़े 100 गांवों के लोग परेशान

भास्करसंवाददाता | सोनकच्छ

यहांके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाएं अधिक हैं। डॉक्टरों के पद खाली हैं, एक्सरे मशीन भी नहीं है। पैरामेडिकल स्टॉफ के पद भी रिक्त पड़े हुए हैं। मरीज रोज परेशान हो रहे हैं। जिम्मेदारों से कई बार शिकायत कर चुके हैं, सुनवाई नहीं हुई है।

यहां जरूरत चार डॉक्टरों की है। दो डॉक्टर ही पदस्थ हैं। बीएमओ को नाइट ड्यूटी करना पड़ रही है। मरीज भटकते रहते हैं। ओपीडी में डॉक्टर नहीं मिलते। साफ-सफाई का अभाव है। पर्याप्त लाइट की व्यवस्था नहीं है। चौकीदार नदारद रहता है। रात में डॉक्टर नहीं मिलते। कभी मिल जाएं तो बाहर की दवाएं लिखकर मरीज को रवाना कर देते हैं। कई बार स्वीपर भी पट्टी करने बैठ जाता है। ज्यादातर मरीजों को जरा में ही देवास रैफर कर देते हैं। इस केंद्र से नगर सहित आसपास के करीब 100 गांव के लोग जुड़े हुए हैं।

डॉक्टरहो चुके हैं सस्पेंड

यहांलापरवाही के चलते पूर्व में कई डॉक्टर सस्पेंड हो चुके हैं। फिर भी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पाई हैं। दिनोंदिन स्थिति और ज्यादा बिगड़ती जा रही है।

शिकायतकरूंगा

^सरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं के संबंध में उच्चस्तर पर बात करूंगा। लापरवाही की शिकायत प्रमुख सचिव स्वास्थ्य सेवाएं से की जाएगी। राजेंद्रवर्मा, विधायकसोनकच्छ।