पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जरूरत पड़ी तो करेंगे आंदोलन : सोलंकी

जरूरत पड़ी तो करेंगे आंदोलन : सोलंकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जरूरत पड़ी तो करेंगे आंदोलन : सोलंकी

सोनकच्छ | प्रदेशभरके अलग-अलग विभागों में करीब डेढ़ लाख दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी कार्यरत हैं। सरकार से इनके नियमितिकरण की मांग करेंगे। जरूरत पड़ी तो आंदोलन करेंगे। दैवेभो कर्मचारियों के सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सुरेंद्रसिंह सोलंकी ने उक्त बात कही। स्थानीय सेठी गार्डन में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता रघुवीरसिंह बघेल ने की। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिता कैलाश चौधरी विशेष अतिथि थीं। कार्यक्रम में देवास, टोंकखुर्द, पीपलरावां, भौंरासा आदि स्थानों के कर्मचारियों ने भाग लिया। संचालन राजेश यादव ने किया। अतिथियों का स्वागत तहसील अध्यक्ष इंदरसिंह बघेल, मोहनसिंह ठाकुर, जितेंद्र सिंह, पवन कराड़िया, प्रकाश यादव, गणेश नामदेव, जितेंद्र माली, जितेंद्र सिंह, गजेंद्र बरवा, शैलेंद्र व्यास, आनंदीलाल बिनाकिया, अशफाक, शंकरलाल चौहान, करणलाल माली, संतोष माली, मानसिंह मनोरिया ने किया।

गोपालप्रतियोगिता 18 से

टोंकखुर्द | टोंकखुर्दविकासखंड में 18-19 सितंबर को गोपाल पुरस्कार प्रतियोगिता आयोजित होगी। जानकारी पशु चिकित्सक डॉ. विक्रम सिंह ने दी।

मंडलियोंका किया सम्मान

बरोठा | नगरकी बाबा रामदेव समिति द्वारा भजन मंडलियों का सम्मान किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।

अंचलमें झमाझम

टोंककलां-डबलचौकी | देरशाम अंचल में झमाझम बारिश हुई। टोंककलां, डबलचौकी में शाम करीब 7 से 8 बजे तक मूसलधार बारिश हुई। जिले के अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई है।

ममतारथ चिड़ावद पहुंचा

टोंकखुर्द | स्वास्थ्यविभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु ममता रथ चिड़ावद पहुंचा। सरपंच लक्ष्मी चंद्रवंशी, शिवजीराम पटेल, सोहनलाल भदेडि़या आदि ने अमले का स्वागत किया।