पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिकअप बोलेरो में टक्कर, महिला घायल

पिकअप-बोलेरो में टक्कर, महिला घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिकअप-बोलेरो में टक्कर, महिला घायल

सोनकच्छ | इंदौर-भोपालमार्ग पर बोलेरो एवं पिकअप वाहन टकरा गए। एक महिला घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद देवास रैफर किया गया। दुर्घटना की क्रास रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के अनुसार भोपाल रोड पर सोमवार सुबह नौ बजे बोरवाली चौकी क्राॅसिंग पर गांव बीसाखेड़ी से मुख्य मार्ग पर रही जीप (एमपी41जीए0724) को भोपाल तरफ जा रही बोलेरो (एमपी09बीए0724) ने टक्कर मार दी। घटना में पिकअप में सवार जसोदाबाई घायल हो गई। पिकअप चालक मेहरबानसिंह नि. बीसाखेड़ी ने बोलेराे चालक धीरेंद्र राठौर नि. खरगोन जबकि धीरेंद्र ने मेहरबान के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज कराया।